ISRO के नएं चेयरमैन

 ISRO के ग्यारहवे चीफ़ Dr. V नारायणन


बहुमुखी प्रतिभा के धनी S. सोमनाथ के जगह अब ISRO के नए प्रमुख के लिए डॉ. V नारायणन को मौका दिया गया हैं।

1984 में जब भारत में भारत की पहली 3D मूवी My Dear Kuttichathan बनी थीं तब इस महान व्यक्तित्व ने ISRO में अपनी करियर की शुरुआत की थीं।

V. नारायणन भारत के क्रायोजेनिक इंजन के विकास में अहम भूमिका निभाई थीं।यह एक ऐसी तकनीक है, जिसे कभी बड़े देशों में भारत देश को देने से इनकार कर दिया गया था। तब उन्हें Nambi Narayanan के साथ इस रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट का इंजन बनाया था। Rocketry: The Nambi Effect मूवी इन्हीं नंबी नारायणन के ऊपर बनी हैं। सब मनाते हैं कि रॉकेट-मिसाइल तो इनके लिए बाएं हाथ का खेल है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अनुसार, नायारणन 14 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। वे अगले दो वर्षों या फिर अगले आदेश तक पद की गरिमा संभालेंगे।

डॉ. वी नारायणन का जन्म तमिलनाडू के कन्याकुमारी जिले के मेलाकट्टू गांव में हुआ था,उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल मीडियम से यहीं से पूरी करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा में 1st रैंक हासिल किया। साथ ही, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एसोसिएट मेंबरशिप भी हासिल की।   

अब भारत का सब से विशेष मिशन गगनयान इनके ही leadership में पूरा होगा जहां पे ISRO के तरफ से व्योमनॉट्स (vyomanauts) यानी की भारत के अंतरिक्ष यात्री :- Group Captain Prashanth Balakrishnan Nair, Group Captain Ajit Krishnan, Group Captain Angad Pratap and Wing Commander Shubhanshu Shukla को अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा।




Comments

Popular posts from this blog

Ghibli Animation Style: वो जादुई ट्रेंड जिसने इंटरनेट को टोटोरो की दुनिया में बदल दिया!

26 जनवरी से जुड़ी 3 ज़रूरी बातें!