Generation Beta
ये GENERATION BETA क्या हैं? जब से 2025 शुरू हुआ तब से हमें कही न कही Generation Beta के बारे में सुनने को मिल ही रहा हैं और तो और मिज़ोरम के एक New Born baby फ्रेंकी रेमरूआतदिका जेडेंग रोमन शैली से लिखे तो Frankie Remruatdika Zadeng को भारत का पहला Generation Beta baby घोषित किया जा चुका हैं। वहीं कनाडा के Saskatoon में Atticus Marcien Harper Vandale को भी Beta Generation का पहला जन्मा माना जा रहा। आईए जानते है Generation Beta होता क्या हैं! ये वो पीड़ी है, जो इंटरनेट से जुड़ी हर एक सुविधाओं के साथ जन्म ली है और ऑनलाइन दुनिया की हर एक चीज़ इनके लिए बस एक Click की दूरी पर होगी। और ये नाम Sociologists यानी की समाजविज्ञानियों ने 2025 से 2039 तक सालों में जन्म लेने वालें बच्चों को दिया हैं। हम सभी के लिए Technology और सामान्य जीवन दो अलग अलग चीजें होती है मगर Generation Beta के लिए इन में भेद करना बहुत ही मुश्किल होगा। बाकी के Generation को क्या कहते हैं:- 1- साल 1901-1927 के बीच जन्म लेने वाली पीढ़ी को ग्रेटेस्ट जेनरेशन पीढ़ी (जीआई पीढ़ी) के रूप में जाना जाता ...