भारत देश और उसके अन्य नाम

 भारत देश और उसके अन्य नाम


बचपन से हम सभी के बीच में एक Common Question रहा है भारत देश और किन किन नामों से जाना जाता हैं?
तो तपाक से हम उत्तर देते हैं: - India , हिंदुस्तान, आर्यावर्त, 
बहुत जानकर है तो रेवाखण्ड भी कह देते हैं।
कुछ बहुत ज्ञानी जन तो Competitive exams के लिए एक छोटा सा Trick भी निकाल लिए है :- बिहार (B I H A R) नाम से जोकि है B से Bharat, I - India, H- हिंदुस्तान A- से Aryavaratya और R- से रेवाखण्ड।
पर बड़े होने का बाद पता चलता हैं दुनियां हमें बस इन्हीं नामों से नहीं जानती हैं, हमारे अन्य बहुत से ऐसे नाम है जो अनेकों अनेक समय पे दुनियां के अलग अलग कोनों पे लिए जाते रहें हैं, कोई हमें अपनी भाषा में "स्वर्ग का केंद्र" कहा है तो कोई “बहुत सारे जल के देश” जितने रोचक इनके अर्थ है उतने ही रोचक उनके कारण भी।

सब से पहले अपने सब से बड़े दो पड़ोसियों से शुरू करते हैं, 
पहला पड़ोसी, "दुनिया का छत" कहे जाने वाले तिब्बत के लोगों के बीच भारत का नाम 'फग्युल' है, जिसका अर्थ होता हैं बहुत सारे जल का देश' और हमारे यहां तिब्बत का प्राचीन नाम हैं 'त्रिविष्टप' जिसका हिंदी में अर्थ होता हैं वह स्थान जिसके तीन द्वार हो।

आईए अब जानते हैं चीन हमें किस नाम से पुकारता था, जिसे जानकर आपको भी अपने देश के धूमिल हो चुके विरासत के बारे में जानकार अच्छा लगेगा:- तियानझू जिसका चीनी भाषा में अर्थ होता हैं " स्वर्ग का केंद्र'
महाभारत काल के Concepts को अगर हम माने तो 
चीन को भारत में हरिवर्ष कहां जाता था, जिसका वर्णन विष्णु पुराण में भी हैं।

जापान के लोगों ने हमारा नाम जापानी भाषा में होडू रखा जिसका अर्थ हुआ हिंदू का देश' और वहां पर सरस्वती माता का नाम बेंज़ाइतेन हैं।
इन सभी के अलावा भारत का नाम के अन्य नाम हैं 
हिन्द, अल-हिन्द ,ग्यागर ,हिमवर्ष और अजनाभवर्ष

Comments

Popular posts from this blog

Ghibli Animation Style: वो जादुई ट्रेंड जिसने इंटरनेट को टोटोरो की दुनिया में बदल दिया!

ISRO के नएं चेयरमैन

26 जनवरी से जुड़ी 3 ज़रूरी बातें!