Instagram अश्लीलता और छात्र
Instagram, अश्लीलता और छात्र
जब से इंटरनेट सस्ता हुआ है तब से छात्रों को अपने पसंदीदा शिक्षकों जुड़ने रास्ता बहुत सुलभ हो गया है Youtube पर क्लास लेने के बाद आज के समय सभी शिक्षक बाद में Instagram पर जुड़ने की बाते कह कर के अपने सभी छात्रों को कहीं न कहीं Instagram पर आने का मौका दे देते हैं, इसी बीच लगातार देखा जा रहे है की ऐसे गुरुजनों के पोस्ट पर कुछ अनैतिक लोगों द्वारा अश्लीलता से भरी कमेंट्स आती हैं, जो किसी को भ्रमित और आकर्षित कर सकती हैं जिसके बाद उपजे दुर्विचार और कुकर्म से प्रेरित लक्षण जागृत हो जाते हैं।
अधिकतर पढ़ाई करने वाले एकांत में बैठते है पारिवारिक दृष्टि से दूर और किनारे इस बीच उनके द्वारा पढ़ाई के आड़ में किए जाने वाल आचरण अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा हैं।

Comments
Post a Comment